Home

banner

Welcome to Our website 

युवा खेल महोत्सव 2025 – नवयुग कन्या महाविद्यालय

उत्तिष्ठ सेवा संस्थानम्, काव्योम फ़ाउण्डेशन, प्रो० शारदा प्रसाद तिवारी मेमोरियल ट्रस्ट एवं नवयुग कन्या महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में “युवा खेल महोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया।

⚡ उद्घाटन सत्र:
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. मंजुला उपाध्याय (प्राचार्या, नवयुग कन्या महाविद्यालय) ने की, और मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा, उ. प्र. की प्रदेश मीडिया प्रभारी चेतना पाण्डेय उपस्थित रहीं।
साथ ही विशिष्ट अतिथि –
✅ मानवी द्विवेदी (भाजपा सोशल मीडिया प्रमुख, अवध क्षेत्र)
✅ डॉ. रमेश त्रिपाठी (मुख्य संरक्षक, उत्तिष्ठ सेवा संस्थानम्)
✅ श्री बलराम वर्मा (सामाजिक कार्यकर्ता)
✅ श्री हरिप्रकाश द्विवेदी (चीफ़ एडिटर, नॉलेज टाइम्स)
✅ श्री योगेश तिवारी (उपाध्यक्ष, उत्तिष्ठ सेवा संस्थानम्)
✅ श्री कौन्तेय जय (अध्यक्ष, काव्योम फ़ाउण्डेशन)
✅ श्री अनमोल मिश्रा (सचिव, काव्योम फ़ाउण्डेशन)

इस सत्र का संचालन प्रशांत प्रखर (अध्यक्ष, लविवि इकाई, काव्योम फाउण्डेशन) ने किया।

⚽ खेल प्रतियोगिताएँ:
➡ खो-खो, कबड्डी और वॉलीबॉल में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
➡ प्रतियोगिताओं के समापन के पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण पत्र, और विजेताओं को ₹1100 की नकद धनराशि प्रदान की गई।

🏆 समापन सत्र:
मुख्य अतिथि अदिति अग्रवाल (बैंक मैनेजर, यूको बैंक, आई. टी. कॉलेज शाखा) ने विजेताओं को बधाई दी।
साथ ही अध्यक्षता कर रही प्रो. मंजुला उपाध्याय ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उत्तिष्ठ सेवा संस्थानम् और काव्योम फ़ाउण्डेशन को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर प्रो. सीमा पाण्डेय (संयोजिका, युवा खेल महोत्सव) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस पूरे आयोजन में 80+ प्रतिभागियों ने भाग लिया।

उत्तिष्ठ सेवा संस्थानम् दूरस्थ वनवासी, ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों के मेधावी बच्चों को विश्वस्तरीय गतिविधियों से जोड़ने के लिए निरंतर कार्यरत है।